छत्तीसगढ़फीचर्ड

10 किलो से ज्यादा अवैध दवा खपाने की तैयारी कर रहे दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बालोद। नशीली गोलियों के दो तस्करों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10.718 किलो ग्राम नशीली दवा जब्त की है। जिसकी कीमत 1,44,300 रुपये बताई जा रही है। दरअसल, नशे के बढ़ते व्यापार को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई थी। जिसके बाद से जांच पड़ताल शुरू की।

जिस पर जिले के पड़की भाट बायपास पर दवाई खपाने के जुगत में लगे दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी विश्वपति गोराई और धर्मेन्द्र यादव के विरूद्ध थाना बालोद में 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है।

एसपी एसआर भगत ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम पडकीभाट बायपास रोड की ओर दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में अधिक मात्रा में नशीली दवाई रखे हुए हैं और उसे बेचने खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

मौके पर पुलिस पहुंची तो उनके पास जाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम विश्वपति गोराई और धर्मेन्द्र यादव बालोद निवासी बताया। सामान के बारे में पूछने पर टाल मटोल जवाब दिया।

इस गंभीर मामले की कार्यवाही में थाना बालोद के निरीक्षक रविशंकर पांडे, सउनि धरम मुआर्य, प्र.आर. संदीप बंजारे, हरीशचंद्र सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, मोहन कोकिला, धनेश्वर साहू, सायबर सेल से मिथलेश यादव एवं औषधी निरीक्षक दीपीका चुरेन्द्र शामिल रहे थाना प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विश्वपति गोराई, धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button