छत्तीसगढ़फीचर्ड

11 लाख रुपए से अधिक की नगदी बरामद: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने की जप्ती, इनकम टैक्स विभाग की दी सूचना

वाहन चेकिंग के दौरान मिले संदिग्ध नगदी 11,01,800 रुपए लाख रुपए को पुलिस ने किया जप्त…पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर नगदी रकम 11,01,800 रुपए को धारा 102 CRPC के तहत जप्त कर, जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भेजी जा रही है तथा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है…

जांजगीर चांपा। जिला पुलिस द्वारा आगामी विधान चुनाव व्यवस्था को दृष्टि गत रखते हुए लगातार अवैध शराब की कार्यवाही, संदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग की जा रही थी इसी क्रम में दिनांक 05.09.23 को ग्राम करूमहू लीलागर नदी पुलिया के पास नेशनल हाईवे में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी वाहन चेकिंग के दौरान बिलासपुर की ओर से अकलतरा की ओर आने वाली कार ग्रैंड विटारा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 11/ 4933 को रुकवा कर चेक किया गया।

जिसमें चालक के अलावा दो अन्य व्यक्ति बैठे पाए गए तथा चालक के पास रखे गए काला रंग की बैग को चेक करने पर उसमें काफी मात्रा में 500 रुपए ₹100,200 ₹50 एवं ₹10 के कुल 1101800 रुपए नगदी मिला। जिसके संबंध में मोहम्मद यूसुफ सौदागर उम्र 37 वर्ष निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा से पूछताछ कर उक्त नगदी रकम रखने के संबंध में धारा 91द,प्र,सं का नोटिस दिया गया।

जो उक्त नोटिस पर ही स्वयं लिखित दिया कि मेरे पास रखे गए 11,01,800 रुपए के संबंध में कोई वैध दस्तावेज बिल एवं हिसाब नहीं है कि उक्त रकम को किसी अपराध से संबंधित होने की मांकुल संदेह पर धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जप्त कर, सूचना जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भेजी जा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैएम

उपरोक्त अभियान कार्यवाही में टीम के नेतृत्व करता अनुभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमनी सिदार, रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी, थाना प्रभारी उप निरीक्षक सागर पाठक, सहायक उप निरीक्षक कपिलराम साहू, आरक्षक राजेंद्र राठौड़ का सरायनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button