छत्तीसगढ़फीचर्ड

शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धार्मिक भावनाओं से जुड़े होने के कारण पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

पुलिस ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को भेजा सलाखो के पिछे…मामला धार्मिक भवनाओं से जुड़े होने के कारण पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही…आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कर भेजा गया जेल…पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ़ अपराध दर्ज़ है…

 

रायपुर। प्रार्थी राकेश झारिया निवासी पेण्ड्री राजनांदगांव आज थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के घर पास एक शिव मंदिर पिछले साल श्रावण मास में प्रार्थी द्वारा निर्माण कराया गया था।

जिसमें लोग पूजा अर्चना करते है जो पड़ोसन ने बताई कि उसका लड़का प्रकाश गनवीर ने शिव मंदिर में रखे शिवलिंग को रात में 3 बजे तोड़ दिया है तब जाकर देखे तो शिवलिंग नीचे जमीन में पटकाया हुआ टूटा था।

तब प्रकाश गनवीर को बुलाकर पूछे तो वह अपनी मां को गाली देने लगा कि तुम क्यों बताई हो प्रकाश गनवीर के द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाते हुए मंदिर के शिवलिग को तोड दिया है। की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 366/24 धारा 298 बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त घटना धार्मिक भावनाओं से जुड़े होने व घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के संबंध में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में, घटना आमजनो की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचने एवं घटना स्थल के आस पास के लोग आकोशित होने तथा लोक शांति भंग होने की पूर्ण संभावना होने से कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रकाश गनवीर पिता सुखदेव गनवीर उम्र 30 वर्ष निवासी पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को तत्काल गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया बाद न्यायिक रिमांड वास्ते मान. न्यायालय पेश किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप, उनि गीतांजली सिन्हा, आर० राकेश धुर्वे, प्रशांत भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button