छत्तीसगढ़फीचर्ड

13 लोगों से नौकरी लगाने का झांसा देकर 54 लाख 70 हजार की ठगी करने वाले फरार आरोपी डाक्टर गिरफ्तार

पुलिस द्वारा 13 लोगों से नौकरी लगाने का झांसा देकर 54 लाख 70 हजार की ठगी करने वाले फरार आरोपी डाक्टर चन्द्र प्रकाश प्रधान को किया गिरफ्तार..आरोपी व अन्य के द्वारा भोले भाले लोगों को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर बनाता था शिकार…आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से था लगातार फरार…

बिलासपुर। आरोपी डाक्टर चन्द्र प्रकाश प्रधान एवं अन्य ललित केशरवानी, अभिरुप मंडल रजनी केशरवानी के द्वारा प्राथी रुद्र कुुमार कौशिक एवं अन्य 12 लोगों से नौकरी लगाने का झांसा देकर 54 लाख 70 हजार लेकर धोखाधड़ी किया है की रिपोर्ट थाना चकरभाठा मे दिनांक 27.08.2023 को अपराध क्रमांक 406/2023 धारा 420,467,468,34 भादवी। का अपराध दर्ज किया गया। उक्त अपराध के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया।

जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल एवम नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा कृष्णा पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा अभय सिंह द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की लगातार पता तलास की जा रही थी आरोपी रिपोर्ट दिनाक से लगातार फरार था।

चकरभाठा पुलिस द्वारा लगातार आरोपी का पतातलाश किया जा रहा था जरिये मुखबिर सूचना मिला कि आज दिनांक को आरोपी डाक्टर चंद्र प्रकाश प्रधान चकरभाठा मार्केट मे आया हुआ है कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुच कर घेरा बंदी कर रेड कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय जे.एम.एफ.सी. न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपी: डाक्टर चन्द्र प्रकाश प्रधान पिता स्व. अघन प्रधान उम्र 41 साल निवासी बरबसपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोरबा जिला कोरबा छ.ग.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button