देश-दुनियाफीचर्ड

13 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, वैभव श्रीवास्तव होंगे सारण के नए डीएम

चर्चित महिला आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा सहित कई आईएएस अधिकारियों तबादला किया गया है। इसके साथ-साथ सचिव और प्रधान सचिव का भी स्थानान्तरण किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है…

पटना (ए)। बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कई जिलों के डीएम बदले गये हैं। इसके साथ ही सचिव और प्रधान सचिव का भी तबादला किया गया है।

बिहार की चर्चित और 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह अरवल की डीएम थीं। 2018 बैच की आईएएस अधिकारी अमृषा बैस को अरवल का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह ऊर्जा विभाग, बिहार, पटना की विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थी। 2018 बैच की आईएएस अधिकारी साहिला को बक्सर का डीएम बनाया गया है।

वर्तमान में वह प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार की निदेशक के पद पर पदस्थापित थी। 2018 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिभा रानी को शिवहर का डीएम बनाया गया है। अब तक वह बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी, पटना की परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रही थी। इसके साथ ही वह जल-जीवन-हरियाली, ग्रामीण विकास विभाग की मिशन निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल रही थी।

2018 बैच के आईएएस अधिकारी वैभव श्रीवास्तव को सारण का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक पद पर पदस्थापित थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद दूहन को अररिया का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह खान एवं भू-तत्व विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक रंजन को मधेपुरा का डीएम बनाया गया है।

वर्तमान में वह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी शेखर आनन्द को शेखपुरा का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह तकनीकी विकास, उद्योग विभाग, बिहार के निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन कुमार सिंह को कैमूर का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह कृषि विभाग, बिहार के निदेशक के पद पर पदस्थापित थे।

2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकान्त शास्त्री अब बेगूसराय के डीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह औरंगाबाद में डीएम की जिम्मेदारी संभल रहे थे। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी तरनजोत सिंह अब पश्चिम चम्पारण, बेतिया के डीएम बनाए गए हैं। अब तक वह मधेपुरा के डीएम थे। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सीवान कि जिम्मेदारी दी गई है।

वह वर्तमान में शिवहर के जिला पदाधिकारी थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह अब तक भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ-साथ वह आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी और परिवहन विभाग के राज्य परिवहन आयुक्त की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभल रहे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button