छत्तीसगढ़फीचर्ड

1,34,978 रुपये का अवैध कपड़ा जप्त: वाहन चेकिंग के दौरान SST टीम ने 333 नग कुर्ता 60 नग अन्य कपड़ा किया बरामद

1,34,978 रुपये का अवैध कपड़ा जप्त SST टीम की कार्यवाही…333 नग कुर्ता 60 नग अन्य कपड़ा जुमला कीमत 1,34,978 रुपये…चालक के विरूद्ध धारा 102 जा.फौ. के तहत की गई कार्यवाही…

जांजगीर चांपा। विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुऐ FST एव SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा जिले में संदिग्ध वाहनों एवं अवैध समानों की चेकिंग की जा रही है। दिनांक 26.10.2023 को SST टीम के द्वारा नेशनल हाइवे रोड सरागांव में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी वाहन चालक सचिन खत्री निवासी गोरखपुर, जबलपुर थाना गोरखपुर जबलपुर (म.प्र.) द्वारा वाहन मारुति xl6 सफेद रंग में अवैध रूप से भारी मात्रा में कपड़े लेकर जा रहा है।

जिसको रोकवा कर वाहन को चेक किया गया, जिसके कब्जे से 333 नग कुर्ता 60 नग अन्य कपड़ा जुमला कीमत 1,34,978 रुपये को मुताबिक गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर थाना सारागाँव में इस्त क्र 01/2023 धारा 102 जाफौ. के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में SST टीम प्रभारी प्रशांत गुप्ता नायब तहसीलदार चांपा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बम्हनीडी शान्तनु सिंह, म प्र.आर. सरस्वती जांगड़े एवम थाना प्रभारी सारागाँव संजीव बैरागी का सराहनीय योगदान रहा।

वाहन चालक: सचिन खत्री उम्र 41 साल सा. गोरखपुर जबलपुर थाना गोरखपुर जबलपुर म.प्र.

बरामद समान: 333 नग कुर्ता 60 नग अन्य कपड़ा जुमला कीमत 1,34,978 रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button