

भिलाई। दिनांक 12.11.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नहर किनारे शिव मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम मादक पदार्थ सहित कुल ₹3,97,400 की सामग्री जप्त की गई।

दिनांक 12.11.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नहर किनारे शिव मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट रोड खुर्सीपार, भिलाई में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे हैं।



सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्तियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू, मोंटी अरोरा एवं मोहम्मद आफताब बताया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बिक्री हेतु रखा गया कुल 12.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 03 मोबाइल फोन, नगद रकम एवं एक स्कूटी बरामद की गई। समक्ष गवाहों के जप्ती की कार्रवाई की गई।


आरोपियों के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 521/2026, धारा 8, 21(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 12.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया।
आरोपी का नाम: 1. पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू, उम्र 27 वर्ष, निवासी सेक्टर-01, क्रॉस स्ट्रीट, क्वार्टर नंबर 05/बी, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
2. मोंटी अरोरा, उम्र 32 वर्ष, निवासी एलआईजी 01/825, हाउसिंग बोर्ड भिलाई, जिला दुर्ग।
3. मोहम्मद आफताब, उम्र 24 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, जामुल, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री: हेरोइन (चिट्टा) 12.06 ग्राम (12,060 मिलीग्राम), कीमत ₹2,41,300।
मोबाइल फोन 03 नग, कीमत ₹90,000।
नगद रकम ₹16,100।
स्कूटी क्रमांक CG 07 BG 2789, कीमत ₹50,000।
कुल जप्त सामग्री की कीमत ₹3,97,400 (तीन लाख सत्तानवे हजार चार सौ रुपये)।
आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
1. आरोपी पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू
थाना भिलाई भट्ठी अपराध क्रमांक 46/2023, धारा 279, 337, 338 भादवि।
थाना मोहन नगर अपराध क्रमांक 460/2025, धारा 21(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट।
2. आरोपी मोंटी अरोरा
थाना मोहन नगर अपराध क्रमांक 460/2025, धारा 21(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट।
थाना जामुल अपराध क्रमांक 297/2015, धारा 13 जुआ एक्ट।
थाना जामुल अपराध क्रमांक 241/2015, धारा 294, 506, 323 भादवि।
थाना भिलाई भट्ठी अपराध क्रमांक 57/2026, धारा 21(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट।



