घर-परिवारफीचर्ड

आंवला नवमीं आज: इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य!

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी को सतयुग की शुरुआत से भी जोड़कर देखा जाता है. इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. कई जगहों पर पेड़ के नीचे दीपक जलाने और भोजन करने की परंपरा है. मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है…

 

 

नईदिल्ली (ए)। आंवला नवमी आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है. इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा, भगवान विष्णु का स्मरण, प्रसाद और दान की परंपरा है. आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता है. यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने, भगवान विष्णु का स्मरण करने और जरूरतमंदों को भोजन कराने से पुण्य मिलता है।

हिंदू धर्म में आंवला नवमी का विशेष महत्व माना जाता है. इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है। हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है।

इस दिन दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि अक्षय नवमी पर पूजा-पाठ, दान-पुण्य और शुभ कार्य करने से कई गुना अधिक पुण्य फल मिलता है. कई जगहों पर लोग आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करते हैं. साथ ही जरूरतमंदों को अन्न, कपड़े और धन का दान देते हैं. आइए जानते हैं कि इस साल अक्षय नवमी कब मनाई जाएगी और पूजा के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे।

कई जगह महिलाएं आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. इस साल नवमी तिथि 18 नवंबर की सुबह से शुरू होकर 19 नवंबर की सुबह तक रहेगी. ऐसे में जानिए आंवला नवमी की पूजा सामग्री, विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण से जुड़ी जरूरी बातें…

पंचांग के अनुसार, इस साल आंवला नवमी आज बुधवार, 18 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है. यह कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। पूजा के लिए सुबह से दोपहर तक का समय शुभ माना गया है। सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का समापन 19 नवंबर, गुरुवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। इस साल अक्षय नवमी का पर्व 18 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा।

आंवला नवमी की पूजा सामग्री

1. आंवले का पेड़ और साफ पानी
2. पूजा के लिए लोटा या कलश
3. रोली, हल्दी और अक्षत यानी साबुत चावल
4. फूल और फूलों की माला
5. दीपक, घी या तेल और अगरबत्ती
6. फल, मिठाई और प्रसाद
7. भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति
8. पूजा की थाली और आरती

आंवला नवमी की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद आंवले के पेड़ के पास पूजा की जगह साफ कर लें. अगर घर के आसपास आंवले का पेड़ नहीं है, तो अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं।
  • पेड़ की जड़ में साफ पानी चढ़ाएं. इसके बाद रोली, हल्दी, अक्षत और फूल अर्पित करें. पेड़ को नुकसान पहुंचाए बिना पूजा करें. आंवले की शाखाएं तोड़ने या पेड़ को नुकसान पहुंचाने से बचें।
  • आंवले के पेड़ की पूजा के साथ भगवान विष्णु का ध्यान करें. दीपक जलाएं और अपनी श्रद्धा के अनुसार मंत्र या विष्णु नाम का जाप करें. परिवार की सुख-शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें.
  • पूजा के बाद भगवान और आंवले के पेड़ की आरती करें. परिवार के सदस्यों के साथ प्रसाद बांटें. धार्मिक परंपरा के अनुसार आंवले के पेड़ की परिक्रमा भी की जाती है. परिक्रमा की संख्या परिवार की मान्यता के अनुसार रख सकते हैं.
  • आंवला नवमी पर पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने की परंपरा कई जगह प्रचलित है. पूजा के बाद परिवार के साथ भोजन करें. अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन, फल या दूसरी चीजें दान कर सकते हैं।

आंवला नवमी का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा करने से अक्षय पुण्य मिलता है. इसी वजह से इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है. आंवले के पेड़ को भगवान विष्णु से जुड़ा माना जाता है. इस दिन पूजा, दान और भोजन कराने की परंपरा भी निभाई जाती है।

अक्षय नवमी पर इन चीजों का करें दान

अक्षय नवमी के दिन जरूरतमंदों को दान देना भी शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अन्न, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए. माना जाता है कि श्रद्धा के साथ किए गए दान और अच्छे कार्यों का पुण्य कभी खत्म नहीं होता।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button