खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च का पूर्व शाखा प्रमुख 62 लाख रुपए से अधिक की राशि गबन के आरोप में गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर में सेवारत् रहते हुए कुल 54,18,279/- रूपये का गबन एवं नगदी दुरूपयोग तथा 08 लाख रूपये की केवायसी फेराफेरी कर राशि गबन…

 

आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर के पूर्व शाखा प्रबंधक और सहायक प्रबंधक द्वारा की गई कुल 62 लाख रूपये की फेराफेरी कर गबन…

सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाये रखने हेतु ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही तेजी से हो रही है। ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् थाना मणीपुर में आपराधिक न्यायभंग कर राशि हेराफेरी कर गबन करने के मामले में एक फरार आरोपी पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

मामले का विवरण इस प्रकार है, दिनांक 22/03/2024 को थाना मणीपुर में प्रार्थी हीरादास मानिकपुरी पिता बृक्षदास मानिकपुरी, उम्र 33 वर्ष, क्षेत्र प्रबंधक आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर स्थायी पता पिहरिद मालखरौदा, जांजगीर चांपा के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पूर्व शाखा प्रबंधक अक्षय कुमार टण्डन एवं पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक लक्ष्मण यादव के द्वारा आरोहरण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर में सेवक रहते हुए, आपराधिक न्यासभंग करते हुए कुल 62,18,279/- रूपये का हेराफेरी कर गबन किया गया है।

आरोपियों द्वारा मिलकर काम करने के परिणाम स्वरूप 54,18,279/- रूपये का गबन एवं नगदी दुरूपयोग तथा 08 लाख रूपये की केवायसी फेराफेरी कर गबन किया गया है। दोनों आरोपियों द्वारा कम्पनी के राशि का अपने निजी उद्देश्य के लिए अपने पद का आपराधिक न्यासभंग करते हुए फेराफेरी कर गबन किया गया है।

उक्त आरोपियों द्वारा दिनांक 01.08.2023 से 26.01.2024 के मध्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया गया है, इनके कृत्य से कम्पनी और बडे़ पैमाने पर ग्राहकों को नुकसान हुआ है। जिससे थाना मणीपुर पुलिस द्वारा सदर धारा 409, 34 भादसं के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण पंजीबद्व उपरांत आरोपियों की पता-तलाश की जा रही थी, कि दिनांक 23/03/2024 को पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मामले के मुख्य आरोपी पूर्व शाखा प्रमुख अक्षय कुमार टण्डन, उम्र 27 वर्ष, निवासी भुंईगांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा छ.ग. को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने बताया कि वह अपने पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक लक्ष्मण यादव के साथ मिलकर आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च कम्पनी के कलेक्शन पैसे को कम्पनी के खाते में जमा न कर तथा धोखाधड़ी के साथ केवायसी से हेराफेरी कर 6218279/-रूपये का गबन करना स्वीकार किये, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।

विवेचना में मामले के अन्य फरार आरोपी की पता-तलाश की जा रही थी, जिसे दिनांक 25/03/2024 को पुलिस टीम द्वारा पकड़कर हिरासत में लिया जाकर पूछताछ किया गया, जिसने बताया कि वह अपने आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर के पूर्व शाखा प्रबंधक अक्षय कुमार टण्डन के कहने पर लोगों का केवायसी के माध्यम से लोन खाता तथा अन्य खाता मेरे द्वारा खोला गया था।

जिसका अप्रुवल शाखा प्रबंधक अक्षय कुमार टण्डन के द्वारा किये जाने पर लोगों का फेक खाता खोलकर कस्टमर के पैसों का हेराफेरी कर कलेक्शन किये गये पैसों को कम्पनी के खाता में न जमाकर हमदोनों मिलकर आपस में अपने-अपने निजी कार्य में इस्तेमाल किये जाने का उल्लेख किया। हेराफेरी कर गबन किये गये पैसों से उसके द्वारा रोजमर्रा घरेलु वस्तुऐं, सामान, जेवर, मोबाईल, लैपटॉप इत्यादि खरीदना बताया। इसके कब्जे से पैनकार्ड, एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा अपराध सबूत घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी कौडियापारा, वार्ड नं. 10, यादव निवास थाना पिथौरा, जिला महासमुन्द हा.मु. चौदहा कॉलोनी, डिगमा, थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा छ.ग.।

मामले के आरोपी के पता-तलाश/गिरफ्तारी में थाना मणीपुर से प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, मनीष सिंह इत्यादि सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button