छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार हमारे सुंदर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद आज रविवार को छत्तीसगढ़ के कलाकारों के साथ भेंट-मुलाकात कर रूबरू हो रहे है। आज के इस मुलाक़ात में पद्मश्री पुरुस्कार विजेता, राज्य पुरुस्कार विजेता, फ़िल्म आर्टिस्ट, फोक आर्टिस्ट, लोक कलाकार, फ़िल्म कलाकर, फ़िल्म तकनीशियन, फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शामिल है।

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार हमारे सुंदर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे है। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की हमेशा से लोगों के बीच अच्छी खासी पैठ है। ऐसा हो भी क्यों नहीं क्योंकि छत्तीसगढ़वासियों का अपनी माटी की संस्कृति के साथ गहरा लगाव है। कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से इसे लोकप्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों का छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान रहा है। नए जमाने के चलन के साथ इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति में रोचकता और लोगों के बीच अपना आकर्षण बनाए रखा है। जनसमुदाय को बड़ी उत्सुकता के साथ इन कलाकारों की प्रस्तुति का इंतजार रहता है।

छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं, जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। इनके द्वारा अपनी रचनात्मकता, सोशल नेटवर्किंग कौशल के साथ प्रभावशाली प्रस्तुति लोगों के बीच विश्वास कायम कर रही हैै। मुख्यमंत्री इन लोगों से भेंट-मुलाकात कर अपने विचार साझा किया और इनकी बातों को भी पूरी गंभीरता से सुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button