खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

बीसीसीआई ने घरेलू सीजन 2023-24 के लिए मैचों का शेड्यूल और मैदानों के नामों का किया एलान

भारतीय टीम घरेलू सीजन 2023-24 के दौरान 16 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. जिसमें 5 टेस्ट मैचों के अलावा 3 वनडे और 8 टी20 मैच शामिल है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया गया है…

नईदिल्ली (ए)। बीसीसीआई ने घरेलू सीजन 2023-24 के लिए मैचों का शेड्यूल और मैदानों के नामों का एलान कर दिया है. इस घरेलू सीजन के दौरान भारतीय टीम 16 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी. जिसमें 5 टेस्ट मैचों के अलावा 3 वनडे और 8 टी20 मुकाबले शामिल है. इसके अलावा भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शेड्यूल और वेन्यू का एलान कर दिया गया है।

भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा. जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 24 और 27 सितंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के मैचों की मेजबानी मोहाली, इंदौर और राजकोट करेगा. वहीं, वर्ल्ड कप के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलेगी. भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी 2024 को खेला जाएगा. इस सीरीज में भारत-अफगानिस्तान की टीमें 3 टी20 मुकाबले खेलेगी. वहीं, इसके बाद भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी. भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 भारतीय सरजमीं पर खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का पहला मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें चेन्नई में आमने-सामने होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button