छत्तीसगढ़फीचर्ड

23 वर्षों से शादी का झांसा देकर जबरदस्ती किया दुष्कर्म, दो बार बिना मर्जी के कराया गर्भपात

पीड़िता का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को अनंतपुर पुलिस द्वारा 24 घण्टों के अन्दर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…आरोपी कमलेश सिंग पीड़िता के साथ 23 वर्षो से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है और उसी दौरान दो बार गर्भवती कर उसके मर्जी के बिना गर्भपात कराया एवं दिनांक 09.02.2026 के रात्रि 09/00 बजे मारपीट किया…

 

 

कोंडागांव। दिनांक 12.02.2026 को प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मई 2002 से दिसम्बर 2025 तक शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ लगातार करीब 23 वर्षों से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है और उसी दौरान दो बार गर्भवती कर उसके मर्जी के बिना गर्भपात कराया एवं दिनांक 09.02.2026 के रात्रि 09/00 बजे मारपीट किया है कि रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 64(2)(ड), 89, 115(2), 351(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

अनाचार की घटना की गम्भीरता को देखते हुए दिनांक 13.02.2026 को पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में अनंतपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी के सकुनत पर दबिश दिया गया।

आरोपी कमलेश सिंग पिता स्व. ओमप्रकाश सिंग उम्र 34 वर्ष जाति क्षत्रिय साकिन मालगांव बुडरापारा थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेष कर जेल भेजा गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनंतपुर निरीक्षक गोपेन्द्र पटेल, सउनि. रामरतन मरकाम, म.आर. 325 रेवती नेताम, प्र.आर. 236 भूपेन्द्र मरकाम, 196 छबीलाल कोर्राम, प्र.आर. 239 भावेश मण्डावी, प्र.आर. 297 रमेश मरकाम, आर. 466 रामजी वट्टी, आर 336 विनेश सोरी, आर. 900 गितेश सेठिया, आर. 955 मनराज वट्टी, आर. 2044 चन्द्रहास मरकाम का सराहनी योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button