छत्तीसगढ़फीचर्ड

होटल टाईम स्क्वेयर में पुलिस की रेड कार्यवाही: जुआ खेलते 6 जुआड़ी गिरफ्तार, नगदी 5.16 लाख रुपए जप्त

होटल टाईम स्क्वेयर के बंद कमरा में जमा था महफिल…आरोपियो के पास 52 पत्ती ताश एवं कुल 516000 रूपये को किया गया जप्त…पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही…आरोपीगणो के द्वारा 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे थे जिसे तत्काल घेराबंदी कर आरोपीगणो को पकडा गया है आरोपी गणो के पास से 52 पत्ती ताश एवं नगदी कुल 516000 रूप्ये को जप्त कर विधीवत् कार्यवही किया गया है…

 

बिलासपुर। दिनांक 22.06.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि होटल टाईम स्क्वेयर के बंद कमरा में कुछ लोगो के द्वारा जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुआ उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन एवं निरी. कृष्णचंद सिदार थाना प्रभारी थाना तारबाहर एवं एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर होटल टाईम स्क्वेयर में रेड कार्यवाही किया।

जहां पर उक्त आरोपीगणो के द्वारा 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे थे जिसे तत्काल घेराबंदी कर आरोपीगणो को पकडा गया है आरोपी गणो के पास से 52 पत्ती ताश एवं नगदी कुल 516000 रूप्ये को जप्त कर विधीवत् कार्यवही किया गया है।

उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, प्रआर 681 राहुल सिंह, देवमुन पुहुप एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी-1.सतीश गुप्ता पिता स्व. डी एल गुप्ता उम्र 52 वर्ष सा. बंगाली पार्क सरकंडा बिलासपुर 2. श्रवण श्रीवास्तव पिता गणेश श्रीवास्तव उम्र 42 वर्ष सा. गोल बाजार के पीछे कमल टाकिज के पास बिलासपुर
3. सुरेश कुमार पिता किशन लाल उम्र 71 वर्ष सा. 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर
4. नरेश गुप्ता पिता आर डी गुप्ता उम्र 52 साल सा. विनोबा नगर बिलासपुर
5. अमित सिंह पिता प्रमोद कुमार उम्र 45 वर्ष सा. बिल्हा थाना बिल्हा बिलासपुर
6. शांतनु खंडेलवाल पिता सुधीर खंडेलवाल उम्र 47 साल सा. गोडपारा बिलासपुर।

 

थाना- तारबाहर, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
अप.क्र. – 184/2025, धारा – 5 छग जुआ प्रतिशेध अधिनियम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button