खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

26/11 का दिन कमजोर और अक्षम सरकार की याद दिलाती है : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सीएम केसीआर और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर दलितो को धोखा देने के आरोप लगाए…

तेलंगाना (ए)। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने बीआरएस की सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “केसीआर की सरकार तेलंगाना को लूटने में लगी हुई है. केसीआर तो सचिवालय भी नहीं जाते, अपने फार्म हाउस से ही सरकार चलाते हैं. तेलंगाना में मादिगा समुदाय के साथ भी बहुत अन्याय हो रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “आपने 2014 में कांग्रेस की कमजोर सरकार हटाकर बीजेपी की मजबूत सरकार बनाई और आज हमने देश से आतंक का सफाया कर दिया है।”

26/11 आतंकी हमले को याद कर क्या बोले पीएम?पीएम मोदी ने कांग्रेस और बीआरएस को एक-दूसरे की कॉर्बन कॉपी बताया. उन्होंने आगे कहा, “आज ही के दिन 26/11 के आतंकी हमले में हमारे देश के कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. यह दिन हमें इस बात की याद दिलाता है कि कमजोर और अक्षम सरकारें देश को कितना नुकसान पहुंचा सकती है. कांग्रेस पार्टी और बीआरएस दोनों ही पार्टी की पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और खराब कानून व्यवस्था की है.” इस दौरान पीएम मोदी ने नारा दिया, “कांग्रेस-केसीआर एक समान, दोनों से रहो सावधान, बीजेपी बढ़ाएगी तेलंगाना का मान ”

केसीआर ने दलित को दिया धोखा-पीएम पीएम मोदी ने तेलंगाना के सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा, “केसीआर धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ते. उन्होंने दलित मुख्यमंत्री बनाने के अपने वादे को लेकर धोखा दिया. उन्होंने दलित बंधु योजना के अपने वादे को लेकर धोखा दिया. उन्होंने दो बेडरूम का मकान उपलब्ध कराने के अपने वादे से मुकड़ गए, उन्होंने किसानों को धोखा दिया।”

इंडिया अलाइंस साफ हो जाएगी-पीएम उन्होंने आगे कहा, “अभी मुझे तीन राज्यों में चुनाव में जाने का मौका मिला. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान इन तीनों राज्यों में मतदान हो चुका है. इन तीनों राज्यों में मैंने देखा कि इंडिया अलाइंस साफ हो जाएगी. कांग्रेस के राज में किसानों की कर्जमाफी के नाम पर घोटाले हुए. कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक के सबसे अधिक मामले सामने आए. बीआरएस भी इन सभी विषयों में कांग्रेस से पीछ नहीं रही।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button