दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

3 अगस्त को होगा विशाल कावंर यात्रा, प्राचीन कुआँ चरोदा बस्ती से जल लेकर देवबलोदा में करेंगे जलाभिषेक

भिलाई 03। विशाल कांवड़ यात्रा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निगम भिलाई चरौदा के वार्ड क्रमांक 21 चरोदा बस्ती के प्राचीन कुॅआ से जल लेकर देवबलौदा शिव मंदिर में जल अभिषेक के साथ विशाल कावंर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। कांवर यात्रा का नेतृत्व महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णचन्द्राकर करेंगे।

कावंर यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है महापौर एवं सभापति खुद कांवर बनाने में भिड़े हुए हैं। नगर निगम क्षेत्र से लगभग पांच हजार श्रद्धालु इस कारण यात्रा में शामिल होंगे। कावंर यात्रा का प्रमुख आकर्षण शंकर भगवान के विशाल झाँकी होंगे।

कावंर यात्रा की तैयारी में प्रमुख रूप से मनोज मढरिया,मोहन साहू, पप्पू चंद्राकर, ईश्वर साहू, एम.जॉनी युवराज कश्यप, टेनेन्द्र ठाकरे, अशफाक अहमद, टिपेश साहू, मोहम्मद जुनैद, डॉली वर्मा, रीना वर्मा, लक्ष्मी बंछोर, मंजू साहू, गायत्री साहू, सेवक वर्मा, पंकज देवांगन, मोहम्मद नज़रुल, हेमंत वर्मा,अभिषेक वर्मा,वेंकटरमना, कुमुद मढरिया, मनीष वर्मा, डे साहब वर्मा, विनोद निषाद आदि तैयारी में जुटे हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button