दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

3 दिसंबर को होने वाले मतगणना स्थल का दुर्ग यातायात पुलिस ने जारी किया पार्किंग प्लान, ये सामग्री ले जाना रहेगा प्रतिबंधित

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर दिनांक 3 दिसंबर को होने वाले मतगणना स्थल शंकराचार्य कॉलेज, जुनवानी में होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पार्किंग प्लान तैयार किया गया है जो निम्नाअनुसार रहेगा।

कॉलेज गेट नंबर 1 से ऑब्जर्वर, RO, PRO एवं वरिष्ठ अधिकारीगण के वाहन प्रवेश करेंगे।

मतगणना गिनती में लगे अधिकारी/कर्मचारी ,पासधारी प्रेस/मीडिया एवं अन्य व्यवस्था में लगे कर्मचारी जिनको पूर्व से पास जारी हुआ है वे सभी अपने वाहन गेट नंबर 2 से प्रवेश कर बाये साइड स्थित कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

प्रत्याशी एवं उनके मतगणना एजेंट जिनको पास जारी किया गया है वह अपने वाहन डी मार्ट के सामने मैदान में वाहन पार्क कर पैदल अंदर प्रवेश करेंगे।

जुनवानी चौक से चिखली चौक तक किसी भी प्रकार के वाहन मार्ग में खड़ा नहीं करेंगे।

दिनांक 3 दिसंबर को इस क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

मतगणना स्थल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, पेन, जलनशील सामग्री एवं अन्य कोई भी सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button