खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

4 जून को हुए नुकसान की हुई भरपाई: सेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, निफ्टी 23250 पार

शुक्रवार को सेंसेक्स लगभग 1,700 अंक बढ़कर 76,794.06 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी50 483 अंकों तक चढ़ा। दोनों सूचकांक 4 जून के सभी नुकसान को पाटने में कामयाब रहे। ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने के आरबीआई के फैसले के बाद बैंकिंग, वित्त, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे दर-संवेदनशील क्षेत्रों में के शेयर 8% तक चढ़े…

मुंबई (ए)। शुक्रवार को दलाल स्ट्रीट में बुल्स ने पूरी ताकत के साथ वापसी की जिससे सेंसेक्स लगभग 1,700 अंक बढ़कर 76,794.06 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।  निफ्टी50 483 अंकों तक चढ़ा। दोनों सूचकांक 4 जून के सभी नुकसान को पाटने में कामयाब रहे। ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने के आरबीआई के फैसले के बाद बैंकिंग, वित्त, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे दर-संवेदनशील क्षेत्रों में के शेयर 8% तक चढ़े। इस दौरान बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7.68 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 423.57 लाख करोड़ रुपये हो गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,618.85 (2.15%) अंक चढ़कर 76,693.36 के स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 468.75 (2.05%) अंक मजबूत होकर 23,290.15 के लेवल पर क्लोज हुआ।

शुक्रवार को आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरो में मजबूत दिखी। टेक सेक्टर के शेयर बाजार में टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। विप्रो के शेयरों में पांच प्रतिशत की मजूती आई, इंफोसिस के शेयर 3% चढ़े। वहीं, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़त दिखी। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और रिलयंस के शेयरों ने भी मजबूत बढ़त हासिल की। इनके बल ही इंडेक्स को 192 अंकों की मजबूती मिली। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को लगातार आठवीं बैठक में 6.5% पर बरकरार रखा है।

आरबीआई ने शुक्रवार को अपनी प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तित छोड़ दिया। केंद्रीय बैंक ने मजबूत आर्थिक विकास के बीच मुद्रास्फीति पर ध्यान केंद्रित किया। गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने बयान में कहा कि मौद्रिक नीति समिति, जिसमें तीन आरबीआई और इतनी ही संख्या में बाहरी सदस्य शामिल हैं, ने लगातार आठवीं नीतिगत बैठक में रेपो दर को 6.50 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा और “समायोजन की वापसी” के अपने अपेक्षाकृत आक्रामक रुख पर कायम रहे।

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुईं, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इंफोसिस और टाटा स्टील सबसे अधिक लाभ में रहे। शियाई बाजारों में, सियोल और शंघाई लाभ के साथ बंद हुए जबकि टोक्यो और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 83.39 (प्रारंभिक आंकड़ा) पर पहुंच गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों के बड़े क्रॉस के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी रुपये को समर्थन मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button