खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा के लिए नई तारीखों का एलान: इन तारीखों में होंगी परीक्षाएं, प्रारूप भी बदला

यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा के लिए नई तारीखों का एलान कर दिया गया है। परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 के बीच में आयोजित की जाएंगी। वहीं  सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए 25-27 जुलाई 2024 की तारीखें निर्धारित की गईं हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा के लिए नई तारीखों का एलान कर दिया है। हालांकि एनटीए ने परीक्षा के प्रारूप में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा इस वर्ष सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षण) मोड पर आधारित रहेगी। जो कि पहले पेन और पेपर प्रारूप में होनी थी।

यूजीसी नेट परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 के बीच में आयोजित की जाएंगी। वहीं  सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए 25-27 जुलाई 2024 की तारीखें निर्धारित की गईं हैं। ये दोनों परीक्षाएं भारतीय विश्वविद्याल और अनुसंधान संस्थान में लेक्चरशिप और रिसर्च फेलोशिप चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट से मिले इनपुट के आधार पर यूजीसी नेट परीक्षा 2024 को रद्द करने का फैसला किया गया। इनपुट में परीक्षा में धांधली होने का दावा किया गया। परीक्षा की नई तारीखों का एलान जल्द कर दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा ‘परीक्षा प्रक्रिया की सर्वोच्च स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने फैसला किया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द किया जाता है। नई परीक्षा कराई जाएगी और उसकी जानकारी जल्द साझा कर दी जाएगी। मामले की व्यापक जांच सीबीआई करेगी।’ यूजीसी-नेट परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए देना जरूरी है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक स्वायत्त निकाय है, जो देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है। परीक्षा पेपर तैयार करने से लेकर इसे परीक्षा केंद्र तक वितरित करने और परीक्षा पेपर जांच की जिम्मेदारी भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ही संभालती है। केंद्र सरकार ने साल 2017 में इसका एलान किया था और दिसंबर 2018 में एनटीए ने पहली यूजीसी-नेट की परीक्षा कराई थी। यूजीसी-नेट, नीट के अलावा एनटीए इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन) भी आयोजित कराती है।

इसी परीक्षा के आधार पर देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन मिलते हैं। हालांकि जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस्ड लेवल की परीक्षा कराई जाती है और इसका आयोजन रोटेशन प्रणाली के आधार पर आईआईटी संस्थानों द्वारा कराई जाती है। इनके अलावा एनटीए ही CMAT और GPAT जैसी परीक्षाएं भी आयोजित कराती है। सीमैट देश के प्रबंधन संस्थानों में एडमिशन के लिए और जीपैट फार्मेसी संस्थानों में मास्टर्स प्रोग्राम में दाखिले के लिए कराए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button