खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

7.4 की तीव्रता का भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

शनिवार 2 दिसंबर को 7.4 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है…

नईदिल्ली (ए)। फिलीपींस के मिडानाओ शनिवार 2 दिसंबर को 7.4 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप रात 8:07 बजे आया. इसका केंद्र जमीन में 50 किलोमीटर की गहराई में था। न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) ने इस भूकंप की तीव्रता 7.5 और इसका केंद्र 63 किलोमीटर की गहराई पर बताया. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की।

फिलीपींस और जापान में कब पहुंचेगी सुनामी?फिलीपींस और जापान में सुनामी आने की आशंका जताई गई है. फिलीपीन सीस्मोलॉजी एजेंसी PHIVOLCS ने कहा है कि सुनामी की लहरें फिलीपींस में स्थानीय समयानुसार आधी रात (1600 GMT) तक पहुंच सकती हैं और घंटों तक जारी रह सकती हैं। जापान के ब्रॉडकास्टर एनएचके ने कहा है कि एक मीटर (3 फीट) ऊंची सुनामी की लहरें जापान के पश्चिमी तट पर थोड़ी देर बाद- रात 1:30 बजे (शनिवार को 1630 जीएमटी) तक पहुंच सकती हैं।

पिछले महीने आए भूकंप में चली गई थी आठ लोगों की जान रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने की शुरुआत मे, दक्षिणी फिलीपींस में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के कारण आठ लोगों की मौत हो गई थी. 17 नवंबर को आए भूकंप में सारंगानी, दक्षिण कोटाबेटो और दावाओ ऑक्सिडेंटल प्रांतों में मौते हुई थीं, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे. वहीं, 50 से ज्यादा घरों और इमारतों को नुकसान हुआ था।

बता दें कि आम तौर पर रिक्टर स्केल पर 7 या उससे ज्यादा तीव्रता समान्य से कहीं ज्यादा खतरनाक मानी जाती है. फिलीपींस में आए इस भूकंप से क्या नुकसान हुआ, अभी इस बारे में अपडेट आना बाकी है।

‘रिंग ऑफ फायर’ में आता है फिलीपींस फिलीपींस प्रशांत क्षेत्र के ‘रिंग ऑफ फायर’ में आता है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. इस क्षेत्र को अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंपीय और ज्वालामुखीय रूप से सक्रिय क्षेत्र के रूप में बताता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button