देश-दुनियाफीचर्ड

19 जुलाई से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र, जानिए कब तक चलेगा और दोनों सदनों में कितनी बैठके होंगी

नईदिल्ली (ए)। संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो कर 13 अगस्त तक चलेगा। लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि 17वीं लोकसभा का छठा सत्र 19 जुलाई सोमवार से शुरू होगा और सरकारी कामकाज निपटाने के बाद 13 अगस्त को संपन्न होगा।

राज्यसभा सचिवालय ने भी कहा कि राज्यसभा का 254वां सत्र 19 जुलाई से शुरू हो कर 13 अगस्त तक चलेगा। दोनों सदनों में 19 बैठकें होंगी। कोरोना की दूसरी लहर के बीच सत्र का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। पिछले सत्र की तरह सांसदों को सोशल डिस्टेंशिंग के आधार पर बिठाने की व्यवस्था की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button