भिलाई 03। प्रार्थी रूद्राक्ष सिंह राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी घासीदास नगर वार्ड क्रमांक 07 द्वारा थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.04.2026 को वह अपने मित्र के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने भिलाई-03 श्याम नगर गया था।
कार्यक्रम से वापस लौटते समय रात्रि लगभग 12:30 बजे विश्व बैंक कॉलोनी स्थित दुर्गा मंच के पास अपनी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG-07-CM-2885 खड़ी कर बाथरूम करने गया था। इसी दौरान आरोपी द्वारा स्कूटी चोरी कर ले जाया गया।
रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 204/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 15.05.2026 को सिरसा गेट क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी संजय महिपाल को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी को नूतन चौक मुक्तिधाम के पीछे झाड़ियों में छुपाकर रखना बताया गया। आरोपी के निशानदेही पर वाहन बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपी का नाम: संजय महिपाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी घासीदास नगर, विश्व बैंक कॉलोनी, पुरानी भिलाई।
जप्त सामग्री: एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG-07-CM-2885


















