BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रेलवे का बदलेगा ‘चेहरा’: दिखेगा नया 18 स्टार वाला चिन्ह, इस वजह से हुई पुराने लोगो की छुट्टी

रेलवे ने सभी जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों, पीएसयू और प्रशिक्षण संस्थानों को 1 जून से नए लोगो का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संशोधित लोगो का इस्तेमाल आधिकारिक पत्राचार, स्टेशनरी, प्रकाशनों, साइनबोर्ड, डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रचार सामग्री समेत सभी सरकारी कार्यों में किया जाएगा…

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय रेलवे अब सिर्फ ट्रेनों की रफ्तार और सुविधाओं में ही बदलाव नहीं कर रहा बल्कि अपनी पहचान भी बदलने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर नए लोगो को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब पुराने नीले रंग के 17 स्टार वाले लोगो की जगह लाल रंग का 18 स्टार वाला नया लोगो इस्तेमाल किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक,यह का नया लोगो आगामी 1 जून 2026 से पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय रेलवे के सभी आधिकारिक दस्तावेजों, बोर्ड, स्टेशनों और विभागीय उपयोग में नया चिन्ह दिखाई देगा। दरअसल, दक्षिण तट रेलवे जोन के गठन के बाद रेलवे के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव हुआ है। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अपने आधिकारिक लोगो में एक अतिरिक्त स्टार जोड़ते हुए नया डिजाइन तैयार किया है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दक्षिण तट रेलवे को भारतीय रेल का 18वां जोनल रेलवे घोषित किए जाने के बाद आधिकारिक लोगो में एक अतिरिक्त सितारा जोड़ा गया है। ई एंडआर निदेशालय की राजपत्र अधिसूचना संख्या 2024/E&R/1(1)/3 के तहत दक्षिण तट रेलवे 1 जून 2026 से औपचारिक रूप से परिचालन शुरू करेगा।

रेलवे ने सभी जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों, पीएसयू और प्रशिक्षण संस्थानों को 1 जून से नए लोगो का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संशोधित लोगो का इस्तेमाल आधिकारिक पत्राचार, स्टेशनरी, प्रकाशनों, साइनबोर्ड, डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रचार सामग्री समेत सभी सरकारी कार्यों में किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (जनसंपर्क) संजय कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नया लोगो निर्धारित ड्राइव लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। रेलवे के अनुसार, यह कदम भारतीय रेल की ब्रांडिंग और नई पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Related Posts