भिलाई 03। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा के अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर भिलाई 03 पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रदर्शन को जिला अध्यक्ष (दुर्ग ग्रामीण) राकेश ठाकुर भी समर्थन देने पहुंचे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। अभी तो सिर्फ 3 रुपए पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े है लेकिन आने वाले समय में केंद्र सरकार किस्तों में 23 रुपए तक दाम बढ़ाएगी। जैसे हर महीने गैस सिलेंडर का दाम बढ़ता है उसी प्रकार अब पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ाने का अंदेशा है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि ट्रंप के बोलने से रसिया से आने वाला पेट्रोल डीजल भारत नहीं आ रहा है, आखिर ट्रंप मोदी जी के ऊपर क्यों राज कर रहा है, इसका कारण है एपस्टीन फाइल में नाम आने कारण ट्रंप मोदी पर राज कर रहा है और इसका खामियाजा भारत की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर खाने-पीने की वस्तुओं, सब्जियों और रोजमर्रा के सामान पर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद जनता को राहत नहीं दी जा रही है। सरकार आम आदमी को “किस्तों में महंगाई की मार” दे रही है। केंद्र सरकार जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है और लगातार सब चीजों का दाम बढ़ाकर लोगों की जेब पर बोझ डाल रही है।
वही पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहकों को कांग्रेसियों ने झालमूरी भी खिलाया। इस दौरान कांग्रेस नेता राम सूर्यवंशी, संदीप सिंह, संतोष तिवारी, पप्पू चंद्राकर, मनोज डहरिया, एम. जॉनी, डे साहब वर्मा, वेंकट रमना, तेनेन्द्र ठाकरे, मनीष वर्मा, अशोक देशलहरा, बीएन राजू, सीमा ठाकुर, राजेश्वरी पटेल, विमला सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।



















