BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाई के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर भूमि विक्रय करने वाला धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। प्रार्थी निवासी ग्राम कुम्हली द्वारा थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके बड़े भाई द्वारा अपने सगे भाई, जो भारतीय सेना में पदस्थ हैं, के स्थान पर अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर ग्राम कुम्हली स्थित संयुक्त नाम की कृषि भूमि का विक्रय कर दिया गया।

शिकायत पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 42/2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी एवं 34 भारतीय दण्ड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 07.06.2026 को आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया तथा विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी का विवरण: ईश्वर दास, उम्र 60 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, साईं मंदिर रोड, महादेवघाट, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर (छ.ग.)

Related Posts