BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेवा सहकारी समिति का 15 लाख रुपये से अधिक का धान एवं बारदाना गबन प्रकरण में सहकारी समिति प्रभारी गिरफ्तार

दुर्ग। प्रार्थी द्वारा थाना धमधा में प्रस्तुत आवेदन के आधार पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित रौंदा के आकस्मिक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन संबंधी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जांच खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संयुक्त जांच दल द्वारा की गई थी।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा कुल 73,952.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया था। अभिलेखों के अनुसार धान की उपलब्ध मात्रा एवं वास्तविक भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाया गया।

मौके पर किए गए सत्यापन में कुल 560.28 क्विंटल धान तथा 2103 नग नया बारदाना कम पाया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 15,08,161 रुपये आंकी गई।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 316(5), 318(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गवाहों के कथन एवं उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर समिति प्रभारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का विवरण: जगदीश कुमार नवरंगे, उम्र 60 वर्ष, निवासी पेंड्रावन, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

Related Posts