भिलाई 03। दिनांक 06.06.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दादर रोड पुलिया के पास विद्युत खंभे के नीचे धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नितिन कुमार डहरिया उर्फ बंटी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम दादर थाना भिलाई-03 जिला दुर्ग बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार दांतेदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी का कृत्य अपराध पाए जाने पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 295/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपी का विवरण: नितिन कुमार डहरिया उर्फ बंटी, उम्र 28 वर्ष, निवासी इन्द्रजीत किराना स्टोर के सामने, ग्राम दादर, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री: एक नग लोहे का धारदार दांतेदार हथियार, कुल लंबाई लगभग 14 इंच, अनुमानित कीमत 300 रुपये।

















