छत्तीसगढ़फीचर्ड

पिता सहित 2 मासूम बच्चों का घर में मिला शव: कीटनाशक सेवन करने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले…सीएसपी पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल…प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है…मृतक का लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी…

 

जांजगीर चांपा। दिनांक 17.06.26 को चौकी नैला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में एक व्यक्ति एवं उसके दो बच्चों के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि मृतक रमेश कुमार पटेल का लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। बताया गया है कि दिनांक 16.06.2026 को रमेश कुमार पटेल अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, किंतु पत्नी द्वारा वापस आने से इंकार करने पर वह अकेला घर लौट आया था।

बुधवार की प्रातः लगभग 08:00 बजे मृतक का पिता परदेसी राम पटेल धान कुटवाने ग्राम कटनाई गया हुआ था। लगभग 11:30 बजे उसे सूचना मिली कि उसका पुत्र एवं दोनों नाती घर में मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना पर घर पहुंचकर देखने पर रमेश कुमार पटेल तथा उसके दोनों बच्चे मृत पाए गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।

घटना की सूचना पर चौकी नैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर मर्ग कायम किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए CSP जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पहुंचीं।

CSP खापर्डे ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों- कर्मचारियों को हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button