BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मालिक के घर में चोरी करने वाली आरोपी नौकरानी और उसका प्रेमी को गिरफ्तार, चोरी की गई नगदी एवं मोबाइल बरामद

भिलाई। प्रार्थी रोहन कुखरानिया निवासी सूर्या विहार कॉलोनी, जुनवानी, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी वृद्ध माता की देखरेख हेतु ममता चौहान को लगभग दो वर्षों से केयरटेकर के रूप में रखा गया था। दिनांक 26 एवं 27.06.2026 को घर में विवाह कार्यक्रम होने से परिवार के सदस्य व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपीया ने अवसर का लाभ उठाकर घर की अलमारी में रखी नगदी राशि चोरी कर ली तथा बिना सूचना दिए घर छोड़कर चली गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 933/2026 धारा 306 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपीया के मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण कर उसकी लोकेशन प्राप्त की गई, जिसके आधार पर आरोपीया को उसके प्रेमी के साथ रायपुर से अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपीया ने स्वीकार किया कि उसके प्रेमी शीतल वर्मा द्वारा पैसों की आवश्यकता बताते हुए चोरी करने के लिए प्रेरित किया गया था। आरोपीया ने घर की अलमारी से नगदी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी ₹23,500 एवं दो मोबाइल फोन कुल मूल्य ₹43,500 बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपी का नाम: 1. ममता चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी पिथौरा, जिला महासमुंद।
2. शीतल वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी सारागांव, जिला रायपुर।

जप्त सामग्री: 1. चोरी की नगदी राशि ₹23,500।
2. दो मोबाइल फोन। कुल जप्ती मूल्य – ₹43,500।

Related Posts