रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर उन्हें नहीं पोस्टिंग दी है। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त के पद पर 2020 बैच की आईएएस सुरुचि सिंह को पदस्थ किया है। जारी आदेश के रिमिजियुस एक्का को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गजेन्द्र सिंह ठाकुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
प्रतीक जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है। सुरूचि सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, राजनांदगाव को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, नगर पालिक निगम, भिलाई के पद पर पदस्थ किया गया है।
जयंत नाहटा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है।
एम. भार्गव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगांव को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है। तन्मय खन्ना को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला-कोरबा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर के पद पर पदस्थ करता है।
वही दुर्गा प्रसाद अधिकारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला-रायगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा की तबादला सूची…




















