BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 30 जुलाई: सिंह राशि वालों शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे

आज 30 जुलाई 2026, दिन गुरुवार, श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 09 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज प्रथम चातुर्मास का 5वाँ दिन, श्रावण प्रारम्भ उत्तर, इष्टि, आडल योग, विडाल योग है। आज श्रवण नक्षत्र शाम 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

मेष राशि:

व्यापारी व्यापार में लगे रहेंगे और ठहराव की स्थिति को महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। थोड़ा सा सीने में हलचल रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय और राजनीतिक लाभ मिलेगा। हर दृष्टिकोण से यह शुभ समय होगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

यात्रा के लिए उचित समय होगा। भाग्य साथ देगा। शारीरिक खराबियों से निजात मिलेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी अच्छी रहेगी। व्यापारी उत्थान की तरफ जाएंगे। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

थोड़ा बचकर पार करें। किसी भी तरीके का कोई शारीरिक रिस्क मत लीजिएगा, हालांकि बचाव पक्ष आपका बहुत मजबूत है फिर भी थोड़ा ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान मध्यम बना हुआ है, पंचमेश केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा, जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा संबंध बना रहेगा (अगर आप वैवाहिक स्थिति में हैं तो)। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ अद्भुत है। बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि:

शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:

भावुकता पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य के लिए गड़बड़ समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्यापार लगभग ठीक चलता रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि:

गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन में पैसा लगाना शुभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

पराक्रम रंग लाएगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

धनु राशि:

धन लाभ होगा। कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे। मधुर भोजन मिलेंगे। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। अभी निवेश न करें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा, लेकिन शुभता बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

धन-हानि के संकेत हैं, इसलिए अभी निवेश न करें। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रह सकती है। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान अत्यंत शुभकारी तथा व्यापार अच्छा है। निवेश जरूर करें।

 

Related Posts