BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थी लोमेश वासनिक, उम्र 54 वर्ष, निवासी अटल आवास, जामुल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि उसके घर के समीप रहने वाले मनोज केशरवानी ने उसके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिनांक 17.08.2025 से 20.04.2026 के मध्य विभिन्न किश्तों में नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल ₹3,19,050 प्राप्त किए।

बाद में न तो नौकरी दिलाई गई और न ही राशि वापस की गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा तथा अपने निवास पर भी उपलब्ध नहीं मिला।

शिकायत के आधार पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 537/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश कर घेराबंदी करते हुए दिनांक 28.07.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। प्रकरण में साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम विवेचना जारी है।

आरोपी का नाम: मनोज केशरवानी, उम्र 57 वर्ष, निवासी शर्मा कॉलोनी, संतोषी पारा, कैम्प-2, भिलाई।

Related Posts