BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसपी भावना पांडेय की दो टूक- बैंकों की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सभी CCTV कैमरे 24×7 चालू एवं रिकॉर्डिंग मोड में रखना अनिवार्य

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा विशेष निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है।

एसपी धमतरी ने जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बैंक परिसर एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए सभी CCTV कैमरे 24×7 चालू स्थिति में रहें तथा उनकी रिकॉर्डिंग लगातार होती रहे। किसी भी स्थिति में CCTV कैमरों का बंद रहना अथवा रिकॉर्डिंग बाधित होना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही माना जाएगा।

धमतरी पुलिस द्वारा बैंक प्रबंधन को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि CCTV कैमरों की दिशा एवं कवरेज उचित हो, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से उपलब्ध रहे तथा आवश्यकतानुसार पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराया जा सके।

बैंक के प्रवेश एवं निकास द्वार, कैश काउंटर, लॉकर क्षेत्र, पार्किंग एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया है। धमतरी पुलिस द्वारा बैंक प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है।

साथ ही बैंक परिसरों एवं आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी असामान्य घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।
धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts