BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्मार्ट मीटर के विरोध में भिलाई चरौदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन, लोगों से भरवाया आपत्ति फार्म

भिलाई 03। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने के मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार की शाम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरौदा के अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उमदा चौक पर जमकर प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने घर-घर जा कर लोगों से स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर आपत्ति फार्म भी भरवाया।

विरोध प्रदर्शन करते हुए दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज लोग सबसे ज्यादा परेशान है तो वो बिजली बिल है, रोजी कमाने वाले मजदूर को आज सबसे ज्यादा बिजली बिल की चिंता सता रही है, जबसे स्मार्ट मीटर लगा है तब से 200- 300 रुपए आने वाला बिजली बिल आज 1500, 2000 और 2500 रुपए तक का बिजली बिल आ रहा है। 15,15 हजार से लेकर 20 हजार तक के बिजली बिल आ रहा है। लोगों का कहना है कि जबसे स्मार्ट मीटर लगा है तब से इतना बढ़कर बिजली बिल आ रहा है और जब हम विरोध करते है तो सरकार का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। स्मार्ट मीटर अडानी का है और स्मार्ट मीटर लगाना ऐच्छिक है। केंद्रीय बिजली मंत्री स्वयं संसद में बोल चुके है कि स्मार्ट मीटर लगाना ऐच्छिक है। सरकार महतारी वंदन की वसूली किसी चीज से किया जा रहा है तो वो स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली बिल के माध्यम से महतारी वंदन के पैसों को वापस ले रही है। आम जनता स्वयं बोल रही है कि स्मार्ट मीटर हटाए।

वही भिलाई चरौदा निगम महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि देश में और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सरकार द्वारा शहर और गांव में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है जिसके चलते भारी भरकम बिजली बिल आ रहा है। भाजपा की सरकार महतारी वंदन का नाम लेकर महिलाओं को आश्वस्त करती है कि हम आपको सहायता दे रह है वही दूसरी तरफ आज गरीब व्यक्ति जिसके घर में जिसके घर मे टीवी और कुलर चलता है उसके घर का इस माह का बिजली बिल देख लीजिए तीन हजार रुपए आया है। भारतीय जनता पार्टी की साय साय की सरकार है मीटर साय साय चल रहा है और बिजली का बिल भी साय साय आ रहा है। सरकार महतारी वंदन के नाम पर लोगो को गुमराह करना बंद करे, कांग्रेस पार्टी ये मांग करती है कि तत्काल स्मार्ट मीटर को हटाया जाए यदि स्मार्ट मीटर शीघ्र नहीं हटता तो भिलाई चरौदा निगम के सभी वार्डो में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

आयोजनकर्ता भिलाई चरौदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा ने कहा कि हमे स्मार्ट मीटर नहीं स्मार्ट सरकार चाहिए। स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने की मांग करते है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में बढ़ोतरी हो गई है। जिससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सरकार जनता की सहमति के बिना इस योजना को लागू कर रही है, जिसका व्यापक विरोध किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा। स्मार्ट मीटर लागू करना जनविरोधी फैसला है। हम सरकार से मांग करते है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोक दी जाए।

प्रदर्शन के दौरान राम सूर्यवंशी, मोहन साहू, टेनेंद्र ठाकरे, आशीष वर्मा, बहल राम साहू, इंद्रजीत यादव, अशफाक अहमद, पप्पू चंद्राकर, मनोज मढ़रिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी और वार्डवासी मौजूद रहे।

Related Posts