दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वह Private Eye Intellectual Property Right Solutions में Field Officer के पद पर कार्यरत है तथा ITC Limited द्वारा अपने उत्पादों की नकल करने एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु अधिकृत है।
प्रार्थी को प्राप्त सूचना के आधार पर इंदिरा मार्केट, दुर्ग स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नकली उत्पादों का विक्रय किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जांच एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया।
प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 440/2026, धारा 318(4) BNS एवं धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी का नाम
1. विशाल जसवानी, उम्र 36 वर्ष, निवासी गुरूनानक नगर, सत्यम बेकरी गली, मकान नंबर 319, दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)।
2. निखिल सिहानी, उम्र 29 वर्ष, निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)।
जप्त सामग्री
1. GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित कुल 24 बंडल, प्रत्येक बंडल में 50 पैकेट एवं प्रत्येक पैकेट में 10 सिगरेट, कुल 12,000 सिगरेट; कुल कीमत ₹1,38,000/-।
2. GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित कुल 12 बंडल, प्रत्येक बंडल में 50 पैकेट एवं प्रत्येक पैकेट में 10 सिगरेट, कुल 6,000 सिगरेट; कुल कीमत ₹69,000/-।
3. दोनों प्रकार के उत्पादों के पैकेट पर MRP ₹115/- एवं QR नंबर 8901725176518 अंकित पाया गया।
4. कुल 18,000 सिगरेट, कुल कीमत ₹2,07,000/-।





















