BREAKING

फीचर्डविविध

सितंबर में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, समय पर निपटा ले अपना जरूरी काम

सितंबर महीने में बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। अगर आप सितंबर में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक ब्रांच कब बंद रहेंगी और कब खुलेंगी? सितंबर में त्योहारों और वीकली छुट्टियों के कारण बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर महीने का बैंकों का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। जानिये आरबीआई ने क्यों दी है बैंकों को सितंबर में 14 दिनों की छुट्टी। कैलेंड के मुताबिक सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथालागू नहीं होंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें…

 

नईदिल्‍ली (ए)। आप अगर इस महीने चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने या केवाईसी अपडेट करने जैसे जरूरी काम करने के लिए बैंक शाखा जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जरा कैलेंडर पर नजर मर लें. ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्‍योंकि सितंबर में करीब आधा महीना बैंक बंद रहने वाले हैं. इस महीने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और कई अन्‍य त्‍योहारों और साप्‍ताहिक अवकाश कारण इतनी छुट्टियों होंगी. ऐसे में बिना छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक किए अगर आप घर से निकले, तो आपको मुश्किल हो सकती है।

सितंबर में 6 साप्‍ताहिक अवकाश होंगे तो त्‍योहारों आदि के कारण 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. यहां यह जान लेना जरूरी है कि सभी राज्‍यों में 14 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय स्‍तर की होने से कुछ खास दिन किसी एक राज्‍य में तो अवकाश हो सकता है लेकिन दूसरे में बैंक खुले रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है।

सितंबर, 2026 बैंक हॉलीडे लिस्‍ट

  • 4 सितंबर (शुक्रवार): जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती के पावन अवसर पर अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
  • 6 सितंबर (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश.
  • 11 सितंबर (शुक्रवार): नगर निगम चुनाव के चलते जयपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  • 12 सितंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते देशभर में शाखाएं बंद रहेंगी.
  • 14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी/हरतालिका के उपलक्ष्य में बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में कामकाज नहीं होगा.
  • 15 सितंबर (मंगलवार): संवत्सरी/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक अवकाश रहेगा.
  • 20 सितंबर (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश.
  • 21 सितंबर (सोमवार): श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 सितंबर (मंगलवार): करमा पूजा के उपलक्ष्य में रांची में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  • 23 सितंबर (बुधवार): महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर जम्मू में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  • 25 सितंबर (शुक्रवार): इंद्रजात्रा पर्व के चलते गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 26 सितंबर (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे.

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

बैंकों की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और UPI सेवाएं 24×7 बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी. इसके अलावा कैश निकालने के लिए एटीएम मशीनें भी सामान्य दिनों की तरह चालू रहेंगी।

Related Posts