हर महीने की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव होता है. इसका हमारी जेब पर सीधा असर पड़ता है. 1 सितंबर 2026 से भी वित्तीय और गैर-वित्तीय सेवाएं से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं. 1 सितंबर को LPG सिलेंडर का दाम घट या बढ़ सकता है…
नईदिल्ली (ए)। 1 सितंबर 2026 से देश में आम आदमी के जीवन से जुड़े 10 बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। रसोई गैस सब्सिडी, घरेलू बजट, डेबिट कार्ड, जीएसटी, डीमैट और लेट आईटीआर फाइलिंग पर होने वाले ये बदलाव आपकी जेब को सीधे प्रभावित करेंगे। ये जो बदलाव देश में लागू होने जा रहे हैं, वो आपके घर की रसोई से लेकर एयरपोर्ट तक पर असर डालने वाले हैं. कहीं राहत भरा चेंज देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि इस नए महीने की शुरुआत के साथ आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ने वाला है।
1. अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा में क्या बड़ा बदलाव होने जा रहा है?
2. घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए सरकार क्या नई योजना ला रही है?
3. एलपीजी ई-केवाईसी न कराने पर क्या नुकसान होगा?
4. रसोई गैस और हवाई ईंधन की कीमतों पर क्या असर होगा?
5. जीएसटी बैंक अकाउंट लिंक न करने पर क्या कार्रवाई होगी?
6. डीमैट और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए क्या नया नियम है?
7. एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड की सीमा क्यों बदलने जा रही है?
8. एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल क्यों महंगा होगा?
9. महाराष्ट्र, तमिलनाडु और सिक्किम से जुड़े क्या जरूरी बदलाव लागू हो रहे?
चारा महंगा होने के कारण डेयरी एसोसिएशनों (विशेषकर मुंबई के तबेला मिल्क एसोसिएशन) ने 1 सितंबर से दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिसका सीधा असर जनता के दैनिक चाय-नाश्ते और मासिक राशन बजट पर पड़ेगा।
सिक्किम सरकार 1 सितंबर से पर्यटन से संबंधित कई सेवाओं के लिए डिजिटल-फर्स्ट सिस्टम अपनाएगी। पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग ने कहा कि होटल और रिसॉर्ट, बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान, सर्विस अपार्टमेंट, हॉलिडे होम, होमस्टे और रेस्तरां के पंजीकरण के लिए आवेदन सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा और संसाधित किए जाने होंगे।
10. शराब की खुदरा दुकानों में पुरानी कागजी प्रक्रिया समाप्त कर नई डिजिटल व्यवस्था लागू
तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक्री पर सरकारी एकाधिकार रखने वाली संस्था ‘टासमैक’ (TASMAC) ने राज्यभर की दुकानों के लिए बड़ा एलान किया है। आगामी 1 सितंबर से राज्य की सभी खुदरा दुकानों में पुरानी कागजी प्रक्रिया समाप्त कर नई डिजिटल व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस प्रणाली के तहत दुकानों के सुपरवाइजरों को अपने स्टॉक की मांग केवल समर्पित हैंडहेल्ड डिवाइस (हाथ में पकड़े जाने वाले उपकरण) के माध्यम से भेजनी होगी। इस तकनीकी बदलाव का सबसे बड़ा फायदा सीधे आम ग्राहकों को मिलेगा, जिन्हें अब अपनी स्थानीय मांग और पसंद के आधार पर पसंदीदा ब्रांड आसानी से मिल सकेंगे।









































