आज 1 सितंबर 2026, दिन मंगलवार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं द्वितीय चातुर्मास का 8वाँ दिन, नाग पञ्चम, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, विडाल योग, ज्वालामुखी योग है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि:
चतुर्थेश चंद्रमा लग्न में बैठे हैं। यह भूमि, भवन और वाहन से संपन्नता देते हैं। चंद्रमा वैसे भी जहाँ जाते हैं, उस राशि में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, वह प्राण वायु हैं और उस राशि को एक्टिव करते हैं। तो यह मेष राशि के लिए हर मामले में बहुत ही सुखद कहा जाएगा। प्रेम की स्थिति में पंचमेश स्वयं पंचम भाव में बैठे हैं, तो यह एक अच्छी स्थिति है। केतु के साथ होने के कारण थोड़ा नकारात्मक है, फिर भी एक अच्छी स्थिति बनी हुई है।
वृषभ राशि:
मन चिंतित रहेगा, घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी, और अज्ञात भय सताएगा। बेवजह की चिंता, सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। निवेश नहीं करना चाहिए, अन्यथा नुकसान होगा। मसूर की दाल या कोई भी लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे चल रहा है। लग्नेश केतु के साथ संयोग कर रहे हैं (यह पहली बात) और लग्न में मंगल का संचरण है (यह दूसरी बात), इसलिए स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है, यात्रा के योग बनेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके साथ यह सारी चीजें बहुत अच्छी हैं। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि:
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम से थोड़ी दूरी बनी रहेगी और संतान को लेकर भी दूरी का अनुभव करेंगे। बाकी आपकी व्यापारिक स्थिति अच्छी है और स्वास्थ्य की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम से दूरी, संतान से दूरी, दांपत्य की प्रॉब्लम इत्यादि इन दिनों चल रही है। लेकिन चंद्रमा का नवम भाव में जाना थोड़ा सा सकारात्मक ऊर्जा की तरफ लेकर जाएगा। यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे और थोड़ी जो आप बहुत ही क्रिटिकल में चल रहे थे, उससे थोड़ा सा बेहतर यह समय कहा जाएगा। तो स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा है और अच्छे की तरफ बढ़ रहे हैं। बजरंगबली को प्रणाम करते रहिए, शुभ होगा।
कन्या राशि:
लग्नेश द्वादश भाव में केतु के साथ स्वास्थ्य मध्यम है। चंद्रमा अष्टम भाव में जोखिम भरा है, बच के पार करिएगा, कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है क्योंकि पंचमेश सप्तम भाव में है, तो यह एक अच्छी स्थिति बनी हुई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं, स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा बच के पार करिएगा। गणेश जी की शरण में जाएं, उन्हें दूर्वा घास अर्पित करिए, उनको प्रणाम करिए, ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करिए, शुभ होगा।
तुला राशि:
लग्नेश द्वादश भाव में कमजोर स्थिति में, किसी पाप ग्रह के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं, तो खतरनाक नहीं है, अच्छा है। चंद्रमा सप्तम भाव में, बड़ी अच्छी स्थिति। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, जीवनसाथी के साथ सानिध्य बना रहेगा। अच्छा स्थिति रहेगा, जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं, रंगीनियत बनी रहेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी है। एक अच्छी स्थिति, एन्जॉयिंग स्थिति आपकी दिखाई पड़ रही है। शनिदेव को प्रणाम करें, और शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि की स्थिति थोड़ी डिस्टर्बिंग है। षष्ठ भाव का चंद्रमा डिस्टर्बिंग चीजों को दिखाता है। शत्रु एक्टिव रहेंगे, छोटी-मोटी बीमारियां सामने आएगी, सब छोटी-मोटी होगी। लेकिन लग्नेश का, राशीश का अष्टम भाव में जाना रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटाता है, इसलिए थोड़ा सा सावधानी बरतिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी ही अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ देगा।
धनु राशि:
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी भावुकता के शिकार हो सकती है, तो थोड़ा सा प्रेम ज्यादा होना भी थोड़ा नुकसान कर सकता है। नए प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। पुराने प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं रहेगा, लेकिन प्रेम बना रहेगा, बढ़ा रहेगा। संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, किसी भी तरीके की कोई जोखिम वाली बात नहीं दिख रही है। लाल वस्तु पास रखना शुभ है।
मकर राशि:
गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी चल रही है इन दिनों। संतान की स्थिति बहुत अच्छी चल रही है, व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है, शुभ संकेत हैं। केवल घरेलू चीजों को शांत चित्त होकर के निपटाएंगे तो सारी चीजें आपकी ठीक हैं। काली जी को प्रणाम करते रहिए, उनकी शरण में बने रहें, शुभ होगा।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि की स्वास्थ्य बहुत अच्छा इस समय नहीं चल रहा है। दांपत्य पे भी ध्यान रखना चाहिए। व्यापारिक ऊर्जा इस समय बढ़ी रहेगी। नए-नए प्रयोग करेंगे व्यापार में और सफल भी होंगे। अपनों का साथ होगा, पराक्रम रंग लाएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन थोड़ी विवादित है। बाकी सारी चीजें आपकी ठीक हैं। काल भैरव का दर्शन करना शुभ होगा।
मीन राशि:
धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम का सुधार, संतान का सुधार, शुभता बनी हुई है, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। नीली वस्तु का दान करिए और पीली वस्तु पास रखिए, मतलब पीला वस्त्र इत्यादि, स्वर्ण धारण करना शुभ होगा और नीला वस्त्र वगैरह दान करना आपके लिए शुभ होगा।











































