BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP त्रिलोक बंसल ने महिला सेल का किया औचक निरीक्षण, फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार के दिए निर्देश

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने महिला सेल बेमेतरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी त्रिलोक बंसल ने महिला सेल में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक एवं गंभीरता से सुनकर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित शिकायतों तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने महिला सेल में प्राप्त शिकायतों पर समय पर काउंसिलिंग की कार्रवाई करने तथा शिकायत लेकर आने वाली महिला आगंतुकों एवं रिपोर्टकर्ताओं के साथ संयमित एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर उचित एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसपी ने महिला सेल की साफ-सफाई एवं कार्यस्थल की सुव्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि शिकायत लेकर आने वाले लोगों को सहज एवं सकारात्मक वातावरण मिल सके।

औचक निरीक्षण के दौरान रीडर-1 निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, महिला सेल से महिला प्रधान आरक्षक पूनम ठाकुर, महिला आरक्षक सुनीता जांगड़े, अमरीका पटेल, रीडर-1 शाखा से आरक्षक वासुदेव साहू व समाज सेवी वर्षा गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts