BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 4 अक्टूबर: मेष राशि वालों क्रोध पर विशेष कंट्रोल रखें, कार्यक्षेत्र के अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ाने की संभावना बन रही है

आज 4 अक्टूबर 2026, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ रविवार का दिन है। नवमी तिथि सुबह 5 बजकर 52 मिनट से आरंभ हो रही है, जो पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज पुनर्वसु नक्षत्र के साथ परिघ, शिव योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज पितृपक्ष का नवमी श्राद्ध है, जिसे मातृ नवमी कहा जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो शाम 6 बजकर 31 मिनट तक मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि

क्रोध पर विशेष कंट्रोल रखें. कार्यक्षेत्र के अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ाने की संभावना बन रही है. मित्रों के द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होगा, दांपत्य जीवन सुख में होगा. इच्छित भूमि वाहन आदि का लेनदेन हित में रहेगा. गृहस्ती में नई खुशी संभव है. धन लाभ के अच्छे योग हैं।

वृषभ राशि

सार्वजनिक स्थान पर आप सामाजिक कार्य करने में प्रमुख हिस्सा निभाएंगे. रणनीति आपकी सम और सफलतापूर्वक होगा. सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें. अभ्यास लगने का डर है. मित्रों के सहयोग से विदेश यात्रा होगी. योजना पूर्ति में मित्रों का सहयोग अपेक्षित रहेगा. अचानक लाभ होगा. मंगलोत्सव मिलन हर्षोल्लास रहेगा।

मिथुन राशि

आपके बताए हुए रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति का कार्य सिद्ध होगा. उधर में दिया गया पैसा प्राप्त होगा. आपके कार्य बहुत अच्छे होंगे. बजट में थोड़ी गुंजाइश पहले से रखना बेहतर रहेगा. बड़े व्यक्तियों का दृष्टिकोण आपकी किसी निर्णय से अलग हो सकता है. मित्रों के द्वारा किया गया कार्य सफलतापूर्वक प्राप्त होगा. देश-विदेश से शुभ समाचार आएगा. विरोधी उलझन पैदा कर सकता है।

कर्क राशि

मां को स्थिर रखें. कार्यक्रम करने की क्षमता बढ़ेगी. विश्वसनीय व्यक्ति धोखा दे सकता है. सतर्क रहें सावधान रहें.  मानसिक संतुलन को अच्छा बनाकर रखें. रुका हुआ धन मिलेगा. अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ होगा. मेहनत के चलते सितारा बुलंद होगा. समुद्री यात्रा के सुंदर योग है।

सिंह राशि

खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है. कर लेने की इच्छा पूर्ण होगी. वाणी पर विचार करें. किसी को राय ना दे. उन्नति परत समाचार मिलेगा. दीर्घकालीन विवाद सुलझेगा. गृहस्ती की समस्या सुलझ जाएगी. पारिवारिक में मंगल कार्य होगा।

कन्या राशि

आपकी वाणी से समाज में बहुत उत्तम संदेश जाएगा. आपकी बातों का विशेष बल प्राप्त होगा. धर्म कर्म में आपका समय अत्यधिक रूप से व्यथित होंगे. कानूनी विवाद में विजय होगी. समय आपकी प्रतीक्षा कर रहा है. भाग्य के भरोसे ना रहे.  परिचित से आपको लाभ होगा. रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा।

तुला राशि

किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है. पारिवारिक सहित व्यापार के लिए धन का निवेश कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रगति प्राप्त होने के पूर्ण योग दिखाई दे रहे हैं. विदेश यात्रा सफल होगी. उपयोगी वस्तु खरीदी जाएगी. समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा. आर्थिक मदद मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक क्षेत्र के विवाद के कारण कानूनी विवाद उलझन पैदा हो सकता है सावधान रहें. परिचित व्यक्तियों को राज की बात ना बताएं. क्रोध पर विशेष नियंत्रण बनाएं. आत्म बल को मजबूत रखें विजय प्राप्त होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्य व्यवसाय में परिजनों के सहयोग से लाभ होगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रहे. वर्तमान समय में आपकी पुरानी परिचित से मुलाकात संभव है. रुका हुआ कार्य आपका प्रारंभ होने वाला है. मोटापा बढ़ाने के कारण शरीर में गंभीर बीमारी बन सकता है. घर गृहस्ती में हास्य रस बढ़ेगा. गृहस्थी का सुख मिलेगा. अंतर विरोध से बचे रहे. प्रतियोगिता में जीत होगी. समय आपकी प्रतीक्षा कर रहा है दूर समीप की यात्रा संभव है।

मकर राशि

अपने से उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा बना कर रखें. प्रमोशन के अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें शादी से संबंधित कार्य हैं उनका कार्य पूर्ण होगा. अच्छे रिश्तों की व्यवस्था होगी. मांगलिक कार्यक्रम का रिश्ता फिक्स होगा. कानूनी विवाद में आपको सफलता प्राप्त होगा. विरोधियों को आप चित कर देंगे. मकान का कार्य सफल होगा. नया वाहन खरीदने के योग हैं।

कुंभ राशि

समय परिवर्तन के करीब है. इस समय में आप अपनी सोची हुई वस्तु को खरीद पाएंगे. सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा. मकान की चिंता समाप्त हो जाएगी. सोचा हुआ कार्य जल्द से प्रगति पूर्वक प्राप्त होगा. भौतिक सुख उपयोग के साधन सुलभ होंगे. कम बिगड़ने की संभावना ज्यादा है. संगीत की रुचि अत्यधिक रूप से बढ़ेगी।

मीन राशि

शुभ मंगलमय यात्रा के पूर्ण योग हैं. यात्रा के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखें. सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाने की आवश्यकता है. पुराना विवाद समाप्त हो जाएगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. खान-पान का विशेष ध्यान रखें. घर में नई सामग्री आने के योग बन रहे हैं. कर लेने का सपना पूरा होगा. नए मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा।

Related Posts