आज 18 अक्टूबर, दिन रविवार को अष्टमी तिथि शुरू हो गई है। सुबह 8 बजकर 27 मिनट तक सप्तमी रहेगी। इसके बाद अष्टमी लग जाएगी। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, आज अष्टमी का व्रत रखना उचित है। नवरात्रि में अष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। कई घरों में इस दिन कन्या पूजन भी होता है। इस बार अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनने वाले हैं। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का संकेत है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्छी हो गई है। आपके लिए एक शुभ संकेत है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- एक दिन और बचकर पार करिए। परिस्थितियां अभी थोड़ी प्रतिकूल हैं, लेकिन पहले से कुछ अनुकूल हुई हैं। व्यापारी की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। पहले से बेहतर समय है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- प्रेम के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा समय है। थोड़ा क्रोध पर काबू रखिएगा। बाकी सब कुछ अच्छा है। व्यापार अच्छा चलेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। शत्रु भी सक्रिय रहेंगे। डिस्टरबेंस बना रहेगा। शुगर लेवल न बढ़ने पाए, इस बात का ध्यान रखिएगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- मानसिक चंचलता पर काबू रखिएगा और थोड़ा एग्रेसिवनेस पर भी नियंत्रण रखिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। थोड़ी दूरी दिख रही है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम हो गया है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि- सरकारी तंत्र से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। गृह क्लेश के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का शुभ अवसर भी मिलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। शारीरिक तापमान बढ़ सकता है, उस बात का ध्यान रखिएगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। बस जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे मत लगाइएगा। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। दांपत्य जीवन थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। यात्रा का योग बनेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। कुल मिलाकर अच्छा समय है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द और आंखों में पीड़ा संभव है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति निरंतर अच्छी चल रही है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। आय की स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। लेकिन सरकारी तंत्र से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। यह नई स्थिति बन रही है, जबकि पुरानी स्थिति में आपको लाभ होगा। इसलिए थोड़ा ध्यान रखिएगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
















