देश-दुनियाफीचर्ड

स्वच्छता की रैंकिंग में पुरी और रीवा का जलवा, विशाखापत्तनम सबसे साफ शहर

देश के स्वच्छ शहरों की रैंकिंग लिस्ट आ गई है। अलग-अलग कैटेगरी में कई शहरों ने स्वच्छता के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। स्वच्छ तटीय शहरों की कैटेगरी में ओडिशा के पुरी ने पहला स्थान हासिल किया है। नदी किनारे बसे सबसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी में मध्य प्रदेश के रीवा ने बाजी मारी है…

 

नईदिल्ली (ए)। देश के स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में अलग-अलग कैटेगरी में कई शहरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्वच्छ तटीय शहरों (Swachh Coastal Town) की कैटेगरी में ओडिशा के पुरी ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, केरल का अलप्पुझा दूसरे और महाराष्ट्र का रत्नागिरी तीसरे स्थान पर रहा।

नदी किनारे बसे सबसे स्वच्छ शहरों (Cleanest Riverfront Towns) की श्रेणी में मध्य प्रदेश के रीवा ने बाजी मारी है। रीवा को पहला स्थान मिला है, जबकि छत्तीसगढ़ का बिलासपुर दूसरे और उत्तर प्रदेश का वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा।

वहीं, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में आंध्र प्रदेश के ग्रेटर विशाखापत्तनम ने पहला स्थान हासिल किया है। मध्य प्रदेश का जबलपुर दूसरे और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तीसरे स्थान पर रही।

इस रैंकिंग में अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर शहरों के स्वच्छता प्रदर्शन को सामने रखा गया है। इससे तटीय क्षेत्रों, नदी किनारे बसे शहरों और बड़े शहरी निकायों में स्वच्छता के प्रयासों की तस्वीर सामने आती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26’ प्रदान किए। इन पुरस्कारों के जरिए ‘स्वच्छ भारत मिशन-शहरी’ के तहत स्वच्छता और शहरी साफ-सफाई में योगदान देने वाले देश भर के शहरों को सम्मानित किया गया। वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में ‘स्वच्छ शहर लीग’ श्रेणी के अंतर्गत नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर बनकर उभरा है।

इसके बाद सूरत और विजयवाड़ा का स्थान रहा। ये पुरस्कार ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ के 10वें संस्करण के पूरा होने का प्रतीक हैं। यह केंद्र सरकार द्वारा भारत भर के शहरों में की जाने वाली वार्षिक स्वच्छता समीक्षा है। इस साल का सर्वेक्षण ‘स्वच्छता की नई पहल – बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ थीम पर आधारित था।

बता दें कि ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ की शुरुआत 2016 में हुई थी, तब इसमें 73 शहरी स्थानीय निकाय शामिल थे। तब से लेकर अब तक इसके 10वें संस्करण तक इसका काफी विस्तार हुआ है। नवीनतम संस्करण में देश भर के 4,751 से अधिक शहरों को शामिल किया गया।

इस नवीनतम सर्वेक्षण में मूल्यांकन के दायरे को भी बढ़ाया गया है। इसमें नागरिकों के फीडबैक पर अधिक जोर दिया गया है और शहरी नदी तटों, तटीय क्षेत्रों तथा जल निकायों को व्यापक रूप से शामिल किया गया है। इसके अलावा, खुले में शौच और पेशाब करने की समस्या को रोकने, पर्यटन और विरासत स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने, तथा स्कूलों में व्यवहार-परिवर्तन से जुड़ी पहलों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने वाले नए मानक भी जोड़े गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button