
आज 12 नवंबर 2026, गुरुवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्रमा दोपहर 02 बजकर 19 मिनट तक वृश्चिक राशि में रहेगा, फिर धनु राशि में गोचर करेगा। गुरुवार का दिन हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि की विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। जातक को पापों से मुक्ति मिलती है और मनवांछित फल प्राप्त होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीली चीजें अर्पित करने और भोग लगाने का विशेष महत्व है। आइए जानते है आज का राशिफल…


मेष राशि –
सायंकाल तक किसी भी तरीके का कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए, इसके बाद आपकी अच्छी स्थिति की शुरुआत हो जाएगी और स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से ही अच्छी है तथा व्यापारिक स्थिति भी अच्छी हो जाएगी, इस समय लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।



वृषभ राशि –
यदि कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या नई शुरुआत करनी हो, तो वे सायंकाल से पहले कर लें क्योंकि अभी आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है। आपका स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है और प्रेम संबंध भी अच्छे बन रहे हैं, कुल मिलाकर यह एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। इस दौरान लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि –
परेशानी वाला समय अब खत्म हो रहा है, आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी तथा स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा होने वाला है, माता काली जी को प्रणाम करते रहना आपके लिए शुभ रहेगा।


कर्क राशि –
यह मध्यम समय कहा जाएगा क्योंकि आपका स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। इस दौरान आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, लेकिन यह थोड़ा परेशानी भरा समय है जो आपको बहुत कुछ सिखाएगा पर परेशान करके सिखाएगा। हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, बजरंगबली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
सिंह राशि –
अपनी भावुकता पर काबू रखकर लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करना चाहिए, क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रह सकता है; हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति बेहतर है और भावुक होकर कोई निर्णय न लें, साथ ही पीली वस्तु पास रखना व भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
कन्या राशि –
पराक्रम रंग लाएगा और भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग हैं, लेकिन गृह कलह का भी संकेत मिल रहा है; बाकी प्रेम व संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार अच्छा रहेगा और शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि –
व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होने वाली है और अपनों का साथ रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य और प्रेम व संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी पर व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, जिसके लिए पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि –
लोगों को मिला-जुला फल मिलेगा; स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी, प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार है तथा व्यापारिक स्थिति अच्छी है, और यदि निवेश करना चाहते हैं तो सायंकाल से पहले कर लें व पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि –
मानसिक परेशानी खत्म होने वाली है और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है लेकिन कोई खराबी नहीं है, जबकि व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है; बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
मकर राशि –
आय की स्थिति से जुड़ा कोई विचार, जोखिम भरा निर्णय या यात्रा की योजना हो तो उसे शाम से पहले शुरू कर लें। इनका प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है और काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि-
व्यापार में मजबूती आ रही है, आय सुदृढ़ हो रही है, यात्रा की योजना बन रही है और अच्छे समाचार मिल रहे हैं; स्वास्थ्य और व्यापार सब बढ़िया है तथा लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मीन राशि-
भाग्य साथ दे रहा है, रोजी-रोजगार में तरक्की हो रही है, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है और कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने के योग हैं। हालांकि यह एक शुभ समय है लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें; प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।



