घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 15 नवंबर: कन्या राशि वालों प्रेम में अपनापन बढ़ेगा, थोड़ी भावुकता पर काबू रखना पड़ेगा

कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर आज 15 नवंबर को छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज रविवार को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां चल रही हैं। कहीं प्रसाद बनाया जा रहा है तो कहीं पूजा की टोकरी सजाई जा रही है। शाम होते ही व्रती घाटों पर पहुंचेंगे और पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। छठ पूजा में आज के दिन का खास महत्व है। खरना के बाद शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत जारी रहेगा। व्रती सूर्य देव और छठी मैया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना करेंगे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि: भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मिथुन राशि: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए संभलकर समय पार करें। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा। मां काली को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमालाप होगा और जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में भी तरक्की होगी। बस छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां बनी रहेंगी। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि: प्रेम में अपनापन बढ़ेगा। थोड़ी भावुकता पर काबू रखना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। एक शुभ संकेत दिखाई दे रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, लेकिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: पराक्रम रंग लाएगा और रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: धन की स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। अभी निवेश न करें। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि: सौम्यता और आकर्षण बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंता का रिश्ता बना रह सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति फिर भी अच्छी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: आय की नवीन स्थिति सुदृढ़ होगी। पुरानी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button