आज 18 नंवबर 2026, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ बुधवार है। आज नवमी तिथि आज पूरे दिन रहने वाला है। इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज आंवला नवमी का व्रत रख जा रहा है। इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर खाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आज रवि योग के साथ परिघ योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो कुंभ राशि में संचार करेंगे। जहां पर राहु के साथ युति कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल…






मेष राशि:
मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद होगी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:
व्यापार की स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। फिर भी व्यापार को लेकर मन परेशान रहेगा। कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति, न हार की न जीत की। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान का साथ बना रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।


मिथुन राशि:
अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा न करें अभी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
बहुत बचकर पार करिएगा। चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान का साथ बना रहेगा। व्यापार अच्छा है। आंखों की सुरक्षा पर ध्यान दें। मुख्य रूप से शिकार हो सकते हैं। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि:
उदर रोग से परेशानी मिल सकती है स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है जीवन साथी को लेकर के मन असमंजस में रहेगा प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात ऑकवर्ड सिचुएशन में आ सकती है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि:
शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शमन कर देंगे आप गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा स्वास्थ्य प्रभावित है प्रेम संतान भी मध्यम दिख रहा है शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:
बच्चों को लेकर के मन बहुत परेशान रहेगा प्रेम में बड़ा तू तू मैं मैं हो सकता है कोई महत्वपूर्ण निर्णय अभी ना ले स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा प्रेम संतान मध्यम रहेगा व्यापार अच्छा है काली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
गृह कलह के बड़े संकेत है, स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, सीने में विकार संभव है, घर में गृह कलह की स्थिति बनी रहेगी भूमि भवन वाहन की खरीदारी टलेगी प्रेम संतान का साथ बना रहेगा पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि:
धन हानि के संकेत हैं, निवेश अभी मत करिएगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य आपका थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें, शुभ होगा।
कुंभ राशि:
अज्ञात भय सताएगा। सकारात्मक-नाकारात्मक दोनों विचार में फंसे रहेंगे। प्रेम, संतान का साथ बना रहेगा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम को लेकर के नकारात्मक सोच रहेगा। बच्चों से दूरी बनी रहेगी। पार्टनरशिप में उथल-पुथल बना रहेगा। खर्च अनाप-शनाप होंगे। एक खराब समय का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य पे ध्यान दें, प्रेम, संतान पे ध्यान दें, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना, शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।



