छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

DIG सदानंद कुमार ने प्रथम एवं सातवीं वाहिनी का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की सुनी समस्याएं

भिलाई। प्रथम एवं सातवीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, मध्य रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सदानंद कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रथम एवं सातवीं वाहिनी की परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड की सलामी ली गई। इसके साथ ही वाहिनी की विभिन्न शाखाओं, वाहन शाखा, शस्त्रागार एवं स्वान दल का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर प्रथम वाहिनी के सेनानी नीरज चंद्राकर एवं सातवीं वाहिनी की सेनानी निवेदिता पाल सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

प्रथम वाहिनी में सैनिक सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्वान दल के प्रशिक्षित पुलिस श्वानों द्वारा विभिन्न कार्यों एवं प्रशिक्षण से संबंधित कौशल का प्रदर्शन किया गया। स्वान दल द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शन में पुलिस श्वानों की दक्षता, अनुशासन एवं कार्यक्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा वाहिनी की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली एवं स्वान दल की प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button