दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी के अंदर प्रवेश कर 160 लीटर डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो सहित 5.16 लाख रुपये की सामग्री जप्त

भिलाई। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के आरएमपी-01 क्षेत्र से डीजल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का 160 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सहित कुल 5,16,000 रुपये की सामग्री जप्त की गई है।

दिनांक 29.11.2026 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28.11.2026 को दोपहर लगभग 14:00 बजे भिलाई स्टील प्लांट के आरएमपी-01 क्षेत्र से एक व्यक्ति 08 गैलन में भरा कुल 160 लीटर डीजल बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CH 5656 में रखकर चोरी कर ले जा रहा था।

प्लांट के अंदर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चोरी के डीजल एवं वाहन सहित मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जमालू अहमद, उम्र 29 वर्ष, निवासी बोरिया मार्केट, सेक्टर-04, एमओएच-01 बिल्डिंग, भिलाई, जिला दुर्ग बताया तथा आरएमपी-01 क्षेत्र से डीजल चोरी करना स्वीकार किया।

CISF की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 08 गैलन में भरा 160 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CH 5656 जप्त किया गया। जप्त सामग्री की कुल कीमत 5,16,000 रुपये है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी का नाम: जमालू अहमद, उम्र 29 वर्ष, निवासी बोरिया मार्केट, सेक्टर-04, एमओएच-01 बिल्डिंग, भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री: डीजल – 160 लीटर (08 गैलन)। बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CH 5656 – 01 नग।कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत – 5,16,000/- रुपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button