दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नायब तहसीलदार के पद पर नौकरी लगाने ने नाम पर 15 लाख रुपए का धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से फरार आरोपी रात्रि चेकिंग के दौरान पकड़ाया

 

भिलाई। प्रार्थी निमाई देवनाथ ने लिखित शिकायत प्रस्तुत किया कि माह फरवरी 2021 में अपने पुत्री को नायब तहसीलदार एवं पुत्र को एम्स अस्पताल में शासकीय नौकरी मे लगवाने के नाम से आरोपी श्रेयांश यादव एवं अभिजीत सिंह द्वारा 15 लाख रूपये लिया था किन्तु आरोपियों द्वारा नौकरी नही लगवाया गया और ना ही पैसा वापिस किया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 836 / 22 धारा 420,34 भादवि का अपराध दिनांक 30.08.2022 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव (भापुसे), अति० पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा भापुसे के निर्देशन में, एवं थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी स्मृतिनगर युवराज देशमुख के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार तीन माह से फरार चल रहे पुलिस को चक्मा देते हुये अपना स्थान बदल बदलकर रह धोखाधडी के शातिर आरोपी श्रेयांश यादव पिता अरूण कुमार यादव उम्र 38 साल निवासी स्मृतिनगर जिसे रात्रि में भ्रमण एवं संदेही चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

जिसे आज दिनांक 07.11.2022 को न्यायालय दुर्ग में पेश किया जाकर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी स्मृतिनगर युवराज देशमुख, सउनि राजेन्द्र देशमुख, आर० तुषार, जी लक्ष्मीनारायण की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button