BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता ने पद्मश्री उषा बारले को किया सम्मानित

 

भिलाई। भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री से अलंकृत होने जा रही उषा बारले को दिनांक 20 मार्च 2023 को डायरेक्टर इंचार्ज कांफ्रेंस हाॅल में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा शाॅल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। संयंत्र के लिए गौरव का विषय है कि उषा बारले के पति अमरदास भिलाई इस्पात संयंत्र के एस एस शाॅप में कार्यरत है।

निदेषक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने उषा बारले से संक्षिप्त में चर्चा कर पद्म अलंकरण समारोह से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। उषा बारले बचपन से ही छत्तीसगढ़ की प्राचीन लोक कला पंडवानी की साधिका रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें गुरू घासीदास सम्मान से सम्मानित किया गया है। साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित किये जाने प्रतिष्ठित लोक कला महोत्सव में इन्हें दाऊ महासिंह चन्द्राकर सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

उषा बारले पद्मविभूषण डाॅ. तीजन बाई के मार्गदर्शन में ही पंडवानी का देश-विदेश में प्रचार-प्रसार कर रही हैं। आगामी 22 मार्च 2023 को उषा बारले को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। पूरे संयंत्र बिरादरी की ओर से निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने उषा बारले को प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related Posts