दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव ने की घोषणा, बाबा बालक नाथ मंदिर में होगा डोमशेड का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण


भिलाई। विश्वविख्यात सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर मंदिर में डोम शेड का विस्तारीकरण किया जाएगा। साथ ही यहां आने वाले भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए कई जरूरी विकास कार्य किये जायेंगे। पूजा-अर्चना आदि आयोजनों में यहाँ आने वाले भक्तों के बैठने की व्यवस्था बनाई जाएगी। लाइटिंग की जायेगी, म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा और साथ ही सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

बाबा बालक नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।बाबा बालकनाथ की पूजा अर्चना करने के साथ ही भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया। विधायक देवेंद्र यादव ने भी भक्तों को अपने हाथ से प्रसाद का वितरण किया। हजारों की संख्या में बाबा बालक नाथ के दर्शन करने आए भक्तों से पूरा मंदिर परिसर भरा हुआ था।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने घोषणा की है की मंदिर में बने डोमशेड का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 20 लाख रुपए की स्वीकृति भी दी है। कार्यक्रम आयोजन के दौरान मंदिर समिति भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वादा किया कि जल्द ही मंदिर परिसर में बने डोमशेड का विस्तारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा साथ ही यहां आने वाले भक्तों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। मंदिर का सौंदर्यीकरण करने रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। पंखे लगाए जाएंगे। म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा। इन सभी कार्यों के लिए विधायक ने घोषणा की।

इस अवसर पर मंदिर समिति ने बताया कि इससे पहले भी बाबा बालक नाथ मंदिर की सौंदर्यीकरण से लेकर डोमशेड का निर्माण कार्य भी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से ही हुआ है। जब वे महापौर थे तब से वे यहाँ बाबा बालक नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने आते थे। हमेशा से उनका विशेष सहयोग रहा। मंदिर के विकास, यहाँ की सुविधाओ से लेकर कई विकास कार्य के लिए उन्होंने सहयोग दिया है। मंदिर के पास भव्य गार्डन का निर्माण करवाया है। पहले जो डोमशेड बनाएं है वो अब मंदिर में बढ़ते भक्तों की संख्या से छोटा लगने लगा है। इस लिए यहाँ बने डोमशेड का विस्तारिकरण किया जाएगा। इन विकास कार्यों के लिए मंदिर समिति और लाखों भक्तों ने विधायक श्री यादव का दिल से धन्यवाद किया और आभार व्यक्त करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

भव्य मंदिर का दर्शन करने आते है लाखों भक्त
मंदिर के शिखर पर पहुंचते ही बाबा जी की आलौकिक श्याम रंग लिए प्रतिमा विराजित है। इसकी प्रतिदिन पूजा-अर्चना होती है। यहां से भिलाई का नजारा अद्भुत नजर आता है।
भव्य मंदिर की स्थापना सन् 1963 में हुई। यहां प्रतिवर्ष मार्च माह के पहले या तीसरे रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। जिसमेें करीब 1 लाख भक्त पहुंचते हैं। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त हाजरी लगाते हैं।

बाबा बालक नाथ के साथ अन्य देवी देवताओं के होते है दर्शन प्रदेश का एक मात्र मंदिर
मंदिर के गर्भगृह में सिद्ध बाबा बालकनाथ के साथ भगवान शंकर-पार्वती, मां लक्ष्मी, मां दुर्ग , भगवान दत्तात्रेय, राधा-कृष्ण, साईंबाबा व अन्य भगवान की बहुत ही सुंदर प्रतिमा स्थापित है।संपूर्ण मंदिर परिसर करीब पांच एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जिसमें बाहर से आने वाले भक्तों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button