दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में बनेगा भव्य तारामंडल, निगम क्षेत्र के सड़कों में लगेंगे डिजाइनर पोल इसके साथ ही होगी प्रकाश व्यवस्था, महापौर परिषद की बैठक में लगी मुहर

भिलाई। महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता तथा निगम आयुक्त रोहित व्यास व अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति में आज की महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शहर हित के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। भिलाई के प्राइम लोकेशन में भव्य तारामंडल बनेगा, भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत पथ विक्रेताओं को परिचय पत्र प्रदान किए जाएंगे, घुमंतू पथ विक्रेताओं को हाकर लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।

वार्ड 47 के फायर ब्रिगेड मैदान का सौंदर्यीकरण भी होगा। भिलाई निगम क्षेत्र के एसएलआरएम सेंटर के माध्यम से कचरा पृथककीकरण तथा गीले कचरे से खाद बनाने का काम होगा।

इन सभी पर एमआईसी ने मुहर लगाई है। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गवई, मीरा बंजारे, लालचंद वर्मा, संदीप निरंकारी, रीता सिंह गेरा, केशव चौबे तथा नेहा साहू मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button